फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेनरेटर में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। मेरठ रोड स्थित जिला सहकारी बैंक परिसर में लगे जेनरेटर में अचानक भंयकर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। व्यापारियों और पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। नगर के मेरठ रोड स्थित पूर्व ब्लॉक प्रमुख सरदार सिंह की मकान में जिला सहकारी बैंक है। वहीं, बैंक परिसर में 165 केवी का जेनरेटर लगा हुआ है। बृहस्पतिवार शाम बैंक के कर्मचारी कार्य कर रहे थे। इसी दौरान चालू जेनरेटर में अचानक आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। वहीं, कर्मचारी बैंक में अंदर छिप गए। जेनरेटर में उठी लपटें देख व्यापारी और स्थानीय लोग एकत्र हो गए। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। इस पर पुलिस और आसपास के व्यापारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं, आग बुझने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें