फोटो
दैनिक प्रभात व जागरण की टीमों ने जीते मैच
मेरठ। करन क्रिकेट एकेडमी में बुधवार को पांचवें मीडिया चैलेंजर कप का शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन विधायक सोमेंद्र तोमर ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नीलकंठ ग्रुप के सचिव अमर अहलावत ने की। विशिष्ट अतिथि विक्रम लांबा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। कौमी एकता संगठन के सचिव दुखहरण शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन भी धारण किया गया। पहले मैच में दैनिक जागरण ने चैनल एकादश को आठ विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चैनल एकादश ने 12 ओवर में छह विकेट खोकर 61 रन का लक्ष्य रखा। जिसको जागरण ने पांचवें ओवर में दो विकेट पर हासिल कर लिया। जागरण के बल्लेबाज दीपक सैनी ने 45 और सचिन शर्मा ने 17 रन बनाए। दीपक सैनी को मैन आफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में दैनिक प्रभात ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट खोकर 245 रन बनाए। तनुज त्रिपाठी ने 105, पुष्पकर ने 47 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिव्य विश्वास की टीम 11वें ओवर में 62 रनों पर ढेर हो गई। प्रभात के गेंदबाज प्रशांत ने छह विकेट लिए। मैन आफ द मैच तनुज त्रिपाठी को दिया गया। आयोजक सचिव अतहर अली ने बताया बृहस्पतिवार को पहला मैच अमर उजाला और दैनिक जनवाणी, जबकि दूसरा मैच हिंदुस्तान व सांध्य एकादश के बीच होगा।
खास बातें:
पांचवें मीडिया चैलेंजर कप का हुआ शुभारंभ