फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्रापुरम में दंपति झुलसा, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। ब्रह्मपुरी थानाक्षेत्र के इंद्रानगर में बृहस्पतिवार रात एक दंपति संदिग्ध हालात में झुलस गया। घटना के पीछे पारिवारिक विवाद माना जा रहा है ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ब्रह्मपुरी के अनुसार सूचना मिली थी कि इंद्रानगर निवासी रजनी (25 वर्ष) ने केरोसिन छिड़ककर आग लगा ली है। उसका पति ललित उसे बचाने में झुुलसा है। वहीं, सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के अनुसार रजनी 90 प्रतिशत तक झुलसी है जबकि ललित के हाथ और कंधे के पास का हिस्सा झुलसा है। रजनी की हालत गंभीर बनी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि रजनी की शादी पहले ललित के बड़े भाई से हुई थी। उस वक्त रजनी की उम्र काफी कम थी। लेकिन उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी शादी उसके देवर ललित से कर दी गई। रजनी के दो बेटे और एक बेटी हैं। ससुराल पक्ष सही बात नहीं बता रहा है। रजनी के दिल्ली निवासी मायके वालों को सूचना दे दी गई है। मायके पक्ष की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। देर रात रजनी के मजिस्ट्रेटी बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें