शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। डीएवी इंटर कॉलेज में अंग्रेजी की परीक्षा में प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों का अपमान करने पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध प्रकट किया। माध्यमिक शिक्षक संघ दबथुआ गुट के जिलाध्यक्ष ओमबीर सिंह तोमर ने जो अंग्रेजी के पेपर में प्रश्न पूछा गया है, वह निंदनीय है। इसकी जांच होनी चाहिए। पेपर जांच समिति ने इस तरह के प्रश्नों को प्रकाशित करने की कैसे अनुमति दी। इसकी जांच कराकर कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षक संघ इसकी निंदा करता है। इसमें अजयवीर सिंह, राज मंगल, अशोक आदि मौजूद रहे।