मेरठ। शास्त्रीनगर स्थित इस्माईल गर्ल्स नेशनल इंटर कालेज में संत रविदास जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या डा. मृदुला शर्मा ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। अनुपम निधि ने बच्चों को संत रविदास के आदर्शों पर चलने को कहा। कार्यक्रम में वीणा पाणि शर्मा, कनक शर्मा आदि मौजूद रहे।