कर्मचारियों का नगर निगम में धरना
मेरठ। नगर निगम कर्मचारी संघ की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को नगर निगम में धरना दिया गया। महामंत्री आलोक शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें काफी समय से लंबित चल रही हैं। मांगों को लेकर एक ज्ञापन अपर नगरायुक्त अलीहसन कर्नी को सौंपा गया। इसमें कर्मचारियों की एसीपी निर्धारण करने, चतुर्थश्रेणी से तृतीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की 25 प्रतिशत धनराशि जारी कराने सहित अन्य मांगे की गई हैं। इस दौरान अध्यक्ष अनीस अहमद, पूर्व महामंत्री लोकेश शर्मा, श्रीपाल, महक सिंह, सुनील कुमार, पंकज शर्मा, रवि कुमार, आशीष कुमार, राजकुमार, दुष्यंत कुमार, रविकांत शर्मा, सुनील सैनी, बाबुराम सैनी आदि मौजूद रहे।