फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स हॉस्टल में पीने को मिल रहा गंदा पानी, खाने में आलू की भरमार

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों का कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन
विज्ञापन

मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं को पीने के लिए गंदा पानी मिल रहा है और खाने में आलू की भरमार है। शुक्रवार को समाजवादी छात्रसभा नेता आनंद प्रकाश सिद्धार्थ और छात्रसंघ की संयुक्त सचिव आफरीन अनीस के नेतृत्व में छात्राओं ने कुलपति आवास के बाहर प्रदर्शन किया। छात्राओं ने बताया कि दुर्गा भाभी छात्रावास में 220 छात्राएं हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए एक ही वाटर कूलर है। इसमें इतनी गंदगी भरी होती है कि छात्राएं इस पानी को पीकर बीमार पड़ रही हैं। छात्राओं ने कहा कि मेस में सबसे ज्यादा आलू की ही सब्जी बनाई जाती है। अगर दूसरी सब्जी बनाने को बोलते हैं मना कर दिया जाता है। छात्राओं नेे बताया कि हॉस्टल में सफाई की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। चीफ वार्डन ने छात्रावास की वार्डन से पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। प्रदर्शन करने वालों में संतोषी यादव, प्रिया, नेहा, शिवानी, काजल, निखिल, अतुल, शुभम और विश्वविद्यालय के समाजवादी छात्रसभा अध्यक्ष ललित यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें