प्रभु यीशु के संदेश बताए
मेरठ। सेंट थॉमस गर्ल्स इंटर कॉलेज में क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ पीके जोशी ने प्रार्थना से किया। प्रधानाचार्या डॉ. आशा के. नाथन ने अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रभु यीशु के संदेशों को बताया। छात्रा आंचल, हिना, रीतिका, आलिया, मेघा, सिमरन, शीबा ने प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित नाटिका प्रस्तुत की। शिक्षिकाओं द्वारा कैरोल सिंगगिंग प्रस्तुत किया। कॉलेज के प्रबंधक सुशील कुमार द्वारा शिक्षा विभाग के अधिकारियों और कई विद्यालयों के प्रधानाचार्यों का स्वागत करते हुए क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। क्रिसमस फादर ने सभी को गिफ्ट दिए। साधना शर्मा, रेनू राबर्ट, रितु रोनिका, चित्रा दास, सीमा मैसी, रुचि मित्तल आदि शिक्षिका उपस्थित रहीं।