फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी के विरोध में स्पोटर्स मार्कट रही बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
छापेमारी के विरोध में बाजार बंद
विज्ञापन


मेरठ। सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स गुड्स व्यापार संघ की ओर से छापेमारी के विरोध में मंगलवार को बाजार बंद रखा गया। सोमवार को एमआरएफ कंपनी के अधिकारियोें ने मार्केट के कई प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की थी। जिसको लेकर व्यापारियों ने हंगामा किया था। मंगलवार को बाजार बंद कर व्यापारियों ने आगे की रणनीति बनाई कि भविष्य में किसी प्रकार की छापेमारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्पोर्ट्स व्यापार संघ अध्यक्ष अनुज सिंघल ने बताया कि सोमवार को जिन प्रतिष्ठानोें पर छापेमारी हुई वहां सिर्फ बच्चों के बैट बनाये जाते थे। जब तक छापेमारी को लेकर कोई ठोस नीति नहीं बनती है। तब तक व्यापारी मामले में मंथन करते रहेंगे। व्यापारियों ने मामले मेें एफआईआर वापस करने की मांग भी की है। इस दौरान महामंत्री रविंद्र सिंह, उपाध्यक्ष अरुण बंसल, मंत्री आलोक रस्तोगी, इकबाल सिंह, मनोज भारद्वाज, जगदीश कुमार, अजीत शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें