चुनाव में बिजली ने दिया साथ
मेरठ। निगम चुनाव में बिजली ने भरपूर साथ दिया। मतदान निपटने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। शासन ने निगम चुनाव के चलते भरपूर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। इस पर पीवीवीएनएल एमडी पवन कुमार ने सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने और लाइनमैनों की टीम को वार्डों में सूचना मिलते ही फाल्ट ठीक करने के लिए तैनात करने के निर्देश दिए थे। बुधवार को हुए चुनाव के दौरान सभी बूथों पर बिजली आपूर्ति सामान्य रही।