परतापुर बाईपास पर कार का टायर फटा, बस ने मारी टक्कर
मेरठ। परतापुर बाईपास पर अव्यवस्था की वजह से हादसा हो गया। फोर्ड शोरूम के सामने मुजफ्फरनगर की ओर से आ रही रोडवेज बस के आगे चल रही एस्टीम कार का अचानक टायर फट गया। जिसके बाद गाड़ी सड़क पर लहराने लगी और पीछे से आ रही रोडवेज बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद एस्टीम कार कई फीट उछलकर हाईटेंशन लाइन के खंभे से टकराती हुई डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गई। कार में सवार वकील दंपति भी गंभीर रुप से घायल हो गया। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से दिल्ली के लिए रेफ र कर दिया गया।