एमए भूगोल में ज्योति रही अव्वल
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज की छात्रा ज्योति चौहान ने एमए भूगोल में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। डॉ. गीता और उधम सिंह ने बताया कि छात्रा को 17 नवंबर को विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में ज्योति सम्मानित होगी।