फ्र्रीज के गोदाम में आग लगी
मेरठ। समर कालोनी निवासी वसीम फ्रीज की दुकान करता है। 40 फुटा रोड पर उसका गोदाम है। वसीम के अनुसार बुधवार शाम उसके गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। दमकल की दो गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। वसीम के अनुसार आग से काफी नुकसान हुआ है।