आम आदमी पार्टी ने घोषित किए प्रत्याशी
मेरैठ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व मेरठ प्रभारी मुकेश कर्दम तथा केपी सिंह सदस्य पश्चिमी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी ने शुक्रवार को अपार चैंबर में बैठक की। जिला संयोजक शैलेंद्र गौड़ ने बताया कि मेरठ के कई वार्डों से उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। इनके अतिरिक्त दौराला नगर पंचायत से संजू उर्फ संजना दत्त कौशिक, हर्रा से मोह ईसा को चेयरमैन पद का प्रत्याशी घोषित किया है। इस मौके पर जिला सचिव मनोज हंस, जिला संगठन प्रभारी राजा राम यादव, जिला कोषाध्यक्ष मतीन अंसारी, सह सचिव गुरमिंदर सिंह, महानगर संयोजक आरिफ खान, दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी सरफराज, शहर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शादाब अंसारी, सिवालखास विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष हाजी सरताज, सरधना विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष बाबा सत्तार आदि मौजूद रहे।