सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई
मेरठ। भागीरथी आर्य कन्या इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को इलाहाबाद बैंक द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं और अध्यापिकाओं को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई गई। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विजेताओं को बैंक अधिकारी और प्रधानाचार्या लता सागर द्वारा छात्रा रुखसार, आयशा, श्वेता, शालू और अमृता ओझा को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बैंक के अधिकारी पीके भट्ट, एपी गुप्ता, एलएस प्रजापति उपस्थित रहे। डॉ. कल्पना पांडेय, रजनी मलिक, मनीष कुमार और बिजेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।