मजलिसे गम शौहदाए करबला आठ को
मेरठ। सेक्टर-4 शास्त्रीनगर स्थित शाह जलाल हॉल में आगामी आठ नवंबर (18 सफर) की रात में मजलिसे गम शौहदाए कर्बला आयोजित होगी। मजलिस के आयोजक अली हैदर रिजवी ने बताया कि 23वें दौर की इस मजलिस को अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिया आलिम मौलाना सैयद कल्बे रूशैद रिजवी खिताब करेंगे। इसमें वह शौहदाए कर्बला की शहादत और किरदार पर रोशनी डालेंगे। इस मौके पर करबला (इराक) से आए परचम की भी जियारत कराई जाएगी। मजलिस के बाद अली फात्मा मंजिल से अलम-ए-मुबारक और शबीहे जुलजुनाह बरामद होगा। सुप्रसिद्घ नौहेख्वान मौलाना साहिबे आलम जैदी और मुंबई से मकसूद हसन मुन्ना रिजवी, बांदा से शम्स उल हसन रिजवी शिरकत करेंगे। हैदर अब्बास रिजवी ने बताया कि मजलिस की पूरी तैयारी कर ली गई है, जिसमें आसपास क्षेत्रों से हजारों हुसैनी सोगवारों के शरीक होने की संभावना है।