नोटबंदी पर नाटक ने सबको चौंकाया
मेरठ। स्प्रिंग डेल्स स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को जीजी. फार्म हाउस में धूमधाम से मनाया गया। शुभारंभ स्कूल प्रबंधक राजीव चड्ढा व प्रिंसिपल संजना चड्ढा ने किया। आयोजन के मुख्य अतिथि दक्षिण विधायक डॉ. सोमेंद्र तोमर व एडिशनल कमिश्नर उद्यम राधेश्याम मिश्रा रहे। स्वागत परंपरा के बाद यूकेजी के छोटे बच्चों ने शिवजी का तांडव नृत्य किया। प्रीनर्सरी के बच्चों ने हेड एंड शोल्डर व शाला ला ला पर डांस किया। बुद्धु सा मन, इंपोर्टेंस ऑफ स्कूल, पिंगा व ढोलना पर भी बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इसके साथ ही नोटबंदी पर नाट्य मंचन किया। बच्चों के लिए रंगोली व स्लोगन सहित वादविवाद भी हुआ। तेरा नाम है सांचा पर प्रदर्शन कर बच्चों ने दर्शकों को भावुक कर दिया। प्रिंसिपल ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया।