लश्कारे महिला क्लब ने मनाई माता की चौकी
मेरठ। लश्कारे महिला क्लब की मासिक बैठक रविवार को बसंत कुंज में हुई। माता की चौकी के रूप में सभा का आयोजन हुआ। सदस्याओं ने प्रकाश पर्व व दिवाली भी मनाई। शुभारंभ गीता सचदेवा ने किया। सदस्याओं ने भजन गाए। प्रकाश उत्सव का कीर्तन किया। अध्यक्षता गिन्नी ने की। मनीता, जसलीन, गुंजन, मन्या, श्रुति ने सहयोग दिया। गीता सचदेवा ने आभार जताया।