मेरठ। हापुड़ रोड पर बृहस्पतिवार शाम बस ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत रामबाग सूरजकुंड निवासी विकल रस्तौगी (33) पुत्र धीरेंद्र रस्तौगी बाइक से जा रहा था। मेडिकल क्षेत्र में एल ब्लॉक के पास पीछे से आयी तेज रफ्तार बस ने उसे चपेट में ले लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। उधर, मौत की सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस के अनुसार मौत का कारण सिर में चोट लगना रहा। पता किया जा रहा है कि युवक ने हेलमेट लगाया हुआ था या नहीं। अज्ञात बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चर्चा है कि युवक को टक्कर मारने वाली स्कूल बस थी।