बिजली कटौती न किए जाने की मांग
मेरठ। भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामलीला के आयोजनों के दौरान बिजली कटौती न किए जाने की मांग की है। इस संबंध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रबंध निदेशक पश्चिमांचल उप्र पावर कार्पोरेशन से मुलाकात की। पार्टी के महानगर महामंत्री कमल दत्त शर्मा ने बताया कि धार्मिक आयोजन सदरबाजार, मेडिकल, शास्त्रीनगर, सेंट्रल मार्केट, घंटाघर, कोतवाली, बच्चा पार्क, लिसाड़ी गेट, लालकुर्ती, शारदा रोड एवं माधवपुरम के मंदिरों और अन्य स्थलों पर होंगे। इसके अतिरिक्त शोभायात्रा व रामलीला के भी आयोजन होंगे। ऐसे में यहां बिजली काटौती न की जाए।