संगम चार घंटे लेट, सुपर एक्सप्रेस अंबाला से संचालित
मेरठ। विंटर सीजन से संगम एक्सप्रेस व नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी से उतरी हुई हैं। नौचंदी एक्सप्रेस तो पिछले एक सप्ताह से राइट टाइम चल रही है, लेकिन संगम एक्सप्रेस सोमवार को भी निर्धारित आगमन समय से चार घंटे लेट दोपहर करीब पौने बारह बजे पहुंची। वहीं दिल्ली से जालंधर के बीच चलने वाली सुपर एक्सप्रेेस ब्लॉक के चलते जालंधर की बजाय अंबाला-दिल्ली के बीच संचालित की गई। सोमवार को दिल्ली से जालंधर जाने वाली सुपर एक्सप्रेस अंबाला स्टेशन तक गई। मंगलवार को भी यह ट्रेन अंबाला से ही दिल्ली के बीच संचालित होगी। सिटी स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि यहां से संगम व नौचंदी एक्सप्रेस को समय से रवाना किया जाता है। वापसी में ही संगम एक्सप्रेस लेट हो रही है।