फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस्वती लोक की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दिल्ली रोड स्थित सरस्वती लोक कॉलोनी के जागेश्वर धाम मंदिर में रविवार को संगीतमय सुंदर कांड का आयोजन किया गया। दोपहर दो बजे कार्यक्रम शुरू हुआ। पंडित चरण दत्त कात्यान ने सुंदर कांड का पाठ किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को मानवता का संदेश दिया। साथ ही प्रभु की भक्ति में लीन रहने के लिए प्रेरित किया। प्रदीप बंसल (डब्बू) ने बताया कि सुंदर कांड के बाद प्रसाद भी बांटा गया। कार्यक्रम आयोजन संजीव अग्रवाल के सौजन्य से हो रहा है। कार्यक्रम के विशिष्ट सहयोगी एडको डेवलपर्स के वरुण अग्रवाल रहे। हरि भूषण, प्रमोद गोयल, अशोक गर्ग, सरदार इंद्रजीत सिंह, कुंवरपाल यादव, नीरज अग्रवाल फफूंडा, सोमदत्त सैनी, महेश गर्ग, यूधीश गुप्ता, शशांक गुप्ता, मनोज गोयल आदि भी कार्यक्रम में सहयोगी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें