जल-संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित
मेरठ। खालसा इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को जागरूक नागरिक एसोसिएशन की ओर से जल संचय को लेकर संगोष्ठी एवं जल संरक्षण पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संस्था के महासचिव गिरीश शुक्ला ने बताया कि देश में भू-जल का स्तर तेजी से घट रहा है। मेजर एसपी गौड़ ने कहा कि गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए वर्षा के जल का संरक्षण करना होगा। आरके अरोड़ा ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या, नगरीकरण और औद्योगीकरण के कारण जल का संकट खड़ा हो गया है। प्रधानाचार्या मनु भारद्वाज ने जल संरक्षण को लेकर संस्था के प्रयासों की प्रशंसा की। इस दौरान पोस्टर प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। केएल बत्रा, कैप्टन सीपी यादव, पीएन पालीवाल, संजय वर्मा, एपी कुश आदि रहे।