कंकरखेड़ा। लाला मोहम्मदपुर निवासी नीरज पुत्र सुरेंद्र का मामूली विवाद को लेकर पड़ोस के युवकों से विवाद हो गया था। शुक्रवार रात नीरज दुकान पर सामान लेने जा रहा था। इस बीच आरोपी पक्ष के दर्जनों युवकों ने उसे घेर लिया और लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान उसका भाई कृष्ण वहां पहुंचा तो उसके साथ भी मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। परिजनों ने तहरीर दी है।