फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद पर मिली शहर को भरपूर बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल ने ईद पर शहर को भरपूर बिजली और नगर निगम ने भरपूर पानी आपूर्ति करने का वादा पूरा किया। सिर्फ ईदगाह क्षेत्र में एहतियात के तौर पर दो घंटे के लिए बिजली कटौती कराई गई। नमाज के बाद यहां भी बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी गई। ईद के दिन पीवीवीएनएल एमडी अभिषेक प्रकाश ने अधिकारियों को भरपूर बिजली आपूर्ति करने के निर्देश दिए थे। लाइनमैन स्टाफ को भी होने वाले फाल्ट की सूचना मिलते ही अटेंड करने की हिदायत दी गई थी। एमडी ने बताया कि पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों से बिजली कटौती की बड़ी शिकायत नहीं मिली। वहीं, नगर निगम ने भी सुबह से लेकर रात तक निरंतर पानी की सप्लाई जारी रखी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ कुंवर सैन ने बताया कि ईदगाह और आसपास के क्षेत्र में रविवार रात के अलावा सोमवार तड़के सफाई कराई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें