पिछले आठ महीने से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस शुक्रवार को तीसरी बार राइट टाइम पहुंची। नौचंदी आधा घंटे लेट रही। विंटर सीजन से संगम और नौचंदी एक्सप्रेस समय की पटरी से उतरी हुई है। नौचंदी एक्सप्रेस ने तो समय में सुधार करते हुए यात्रियों को राहत देना शुरू कर रखा है, लेकिन संगम की हालत खराब है। पिछले आठ महीने से लेट चल रही संगम एक्सप्रेस शुक्रवार को तीसरी बार राइट टाइम सिटी स्टेशन पर पहुंची। इससे पहले भी यह ट्रेन इसी महीने दो बार राइट टाइम पहुंची है। इसे राइट टाइम करने के लिए रेलवे अधिकारी चार बार रद कर चुके हैं, लेकिन बात नहीं बन पा रही है। एक दिन राइट टाइम आने के बाद अगले दिन फिर से समय की पटरी से उतर जाती है। शुक्रवार को निर्धारित आगमन समय पर आने से यात्रियों के साथ ही र ेलवे अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा ने बताया कि यह तीसरा मौका है जब संगम एक्सप्रेस राइट टाइम पहुंची है। इसे राइट टाइम करने का प्रयास चल रहा है।