रोजा इफ्तार में अमन की दुआ
मेरठ (ब्यूरो)। रमजान के 26वें रोजे पर बृहस्पतिवार को सराय खैरनगर व्यापार संघ की ओर से रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान मिल्ली काउंसिल के जिलाध्यक्ष कारी शफीकुर्रहमान कासमी ने सभी की हिफाजत, आपसी भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द, अमन चैन और मुल्क की तरक्की के लिये दुआ कराई। खैरनगर व्यापार संघ के अध्यक्ष एवं बसपा के वरिष्ठ नेता शाहजहां सैफी ने सभी का आभार जताया। रोजा इफ्तार पार्टी में डीआईजी पीटीएस महेश मिश्रा, एसपी सिटी मान सिंह चौहान, सीओ कोतवाली रण विजय सिंह, सीओ एलआईयू विनोद शर्मा सहित हाजी चांद, कमलेश कुमार, जगमोहन अग्रवाल, मेहताब अली, जितेन्द्र गुप्ता आदि क्षेत्र के हिन्दू-मुस्लिम व्यापारी शामिल रहे।