फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: बिना फिटनेस, परमिट वाले 17 स्कूली वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

मेरठ। परिवहन विभाग ने नियमों का उल्लंघन करके दौड़ रही स्कूली बसों के खिलाफ हस्तिनापुर और बहसूमा में अभियान चलाया। जिसमें बिना फिटनेस प्रमाणपत्र और बगैर परमिट वाले 17 स्कूली वाहनों के खिलाफ चालान और जब्तीकरण की कार्रवाई की गई। बुधवार को एआरटीओ प्रवर्तन सुधांशु रंजन अपनी टीम के साथ हस्तिनापुर और इसके बाद बहसूमा क्षेत्र में स्कूली बसों की जांच की। एआरटीओ ने कहा कि स्कूली वाहनों की तकनीकी सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। स्कूली वाहनों के वैध फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट और बीमा के साथ साथ प्रदूषण प्रमाणपत्र, स्पीड गवर्नर, अग्निशामक यंत्र, प्राथमिक उपचार किट, आपातकालीन निकास, वाहन चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस, जीपीएस ट्रैकिंग प्रणाली स्पष्ट पहचान अंकित होना आवश्यक है। चालक को अपना पुलिस सत्यापन भी कराना होगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें