माछरा। माछरा ब्लॉक क्षेत्र के गांव रहदरा में अंत्योदय फाउंडेशन द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर अंत्योदय फाउंडेशन के अध्यक्ष और भाजपा नेता अश्वनी त्यागी के सौजन्य से आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों की टीम ने 169 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। शिविर में पहुंचे ग्रामीणों की ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, मौसमी बीमारी जैसे जांचें पूरी तरह निशुल्क की गई। जांच के उपरांत डॉक्टरों के परामर्श से मरीजों को मुफ्त दवाइयां वितरित की गई। शिविर में पहुंचे फाउंडेशन के सदस्य आर्यन त्यागी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य के प्रति जागरुकता फैलाने और अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को इलाज मुहैया कराना उनकी प्राथमिकता है।