फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूडे़ में आग लगने उठे धुएं से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
कूडे़ में आग लगने उठे धुएं से लोग परेशान
विज्ञापन

सरधना। नगर पालिका के रवैये से कस्बे के लोग खासे परेशान हैं। पालिका द्वारा तहसील मुख्यालय से चंद कदम दूर प्रस्तावित रोडवेज बस अड्डे की भूमि को डंपिंग ग्राउंड बना दिया है। पालिका के पास कूड़ा डालने के लिए डंपिंग ग्राउंड नहीं है। पहले तो झिटकरी रोड पर पाल बस्ती के निकट कूड़ा डाला जाता था। इसके बाद सड़क किनारे, लेकिन अब रोडवेज बस अड्डे की प्रस्तावित भूमि पर कूड़ा डाला जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ कूडे़ के ढेर में आग लगा दिए जाने से उससे उठने वाले धुएं से नगर के लोग परेशान हैं। मोहल्ला इंद्रानगर, अंसारनगर, गोमतीनगर के साथ तहसील रोड पर रहने वाले लोग खासे परेशान हैं। उन्होंने चेताया कि जल्द ही समस्या से निजात नहीं मिली तो पालिका का घेराव किया जाएगा। इस बाबत शफीक, बिट्टू, संतराम, राजू, बिद्दी सैनी का कहना है कि इस संबंध में बुधवार को एसडीएम से मिलकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। वहीं, इस संबंध में एसडीएम अमित कुमार ने कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें