फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन ओवर ब्रिज से गिरकर मजदूर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरकर मजदूर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

मेरठ-बुलंदशहर तक निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 235 पर गांव कैली में जंक्शन पर कार्य चल रहा है। यहां ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। राजमार्ग को बनाने का टैंड़र एपको कपंनी के पास है। जहां हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव दादरी निवासी ताजू पुत्र साबिर ने एपको कंपनी से ओवरब्रिज के निर्माण का ठेका ले रखा है। इसके समीप गांव दादरी निवासी कई अन्य मजदूर भी काम करते हैं। इस समय ओवरब्रिज बनाने का करीब 50 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को पिलर पर लिंटर डाला जा रहा था। इसके लिए ताहिर समेत सभी मजदूर सरिया फैला रहे थे। दोपहर में ताहिर का नियंत्रण बिगड़ गया। जिससे वह करीब 20 फिट की नीचे आ गिरा तथा गंभीर रूप से घायल हो गया। अन्य मजदूर उसे लेकर हापुड़ के निजी अस्पताल पहुंचे। वहीं, घायल की हालत में सुधार बताया जा रहा है। इस बाबत एपको कंपनी के मैनेजर एके मिश्रा का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। कपंनी ने दूसरे ठेकेदार को पुल के निर्माण का ठेका दिया है। इस मामले की जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें