फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रोध हमेशा मनुष्य के लिए कष्टकारी होता है : साध्वी नीरज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रोध मनुष्य के लिए है कष्टकारी : साध्वी नीरज
विज्ञापन

सरूरपुर। कलीना गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को साध्वी नीरज शर्मा ने कहा कि जिस परिवार में नशे जैसी बुराइयां रहती हैं, वहां पुण्य फल का भी नाश होता है। उन्होंने कहा कि कभी मित्र को धोखा नहीं देना चाहिए। बताया कि भागवत कथा ही ऐसी कथा है, जिसके श्रवण मात्र से ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति होती है। भगवान कृष्ण के सामान कोई सहनशील नही है। क्रोध हमेशा मनुष्य के लिए कष्टकारी होता है। इस दौरान श्री कृष्ण लीला में श्री कृष्ण का जन्म, बाल कथा, मधुवन में गोपियों के साथ रास-लीला, कंश वध आदि गाथाओं का वर्णन किया। महिला मंडल ने नृत्य किया। श्रद्धालुओं को अगले दिन भंडारे के लिए आमंत्रित किया। इस दौरान डॉ. मनोज सिवाच, जगपाल, जगमोहन, नीरा, आभा, डॉ. एसपी सिंह, राकेश, मुनिदेव, कृष्णपाल सिंह, तेजवीर सिंह, विक्रम शर्मा व देशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें