कई सेमेस्टर पाठ्यक्रमों के रिजल्ट जारी
मेरठ। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों के कई सेमेस्टर पाठ्यक्रमों का शुक्रवार को रिजल्ट जारी किया गया है। इनमें एमफिल फिजिक्स और राजनीतिशास्त्र प्रथम सेमेस्टर, एमए अर्थशास्त्र सीबीएस तृतीय सेमेस्टर, बीएससी होम साइंस तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर, एमएससी होम साइंस प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीपीईएस प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर एवं बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट शामिल है।