फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम,एसएसपी ने सर्किल की थानेदार के साथ की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवेदनशील पोलिंग बूथों को किया जाए चिह्नित : डीएम
विज्ञापन

किठौर। डीएम अनिल ढींगरा और एसएसपी नितिन तिवारी ने थाना किठौर में सर्किल के तीनों थानेदारों के साथ मंगलवार को बैठक कर चुनाव के मद्देनजर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा की चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों को सख्ती से पालन किया जाए। संवेदनशील गांवों में उत्पातियों को चिह्नित कर गुंडा एक्ट में कार्रवाई और संवेदनशील बूथों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। एसएसपी ने थाना प्रभारी से संवेदनशील गांवों के शरारती तत्वों पर अब तक कोई कार्रवाई न होने पर नाराजगी जताई। वहीं चुनाव को लेकर थाना किठौर कार्यालय के स्टाफ द्वारा बनाए गए रजिस्टर देखकर 2 हजार रुपये नगद देने की संस्तुति की। बैठक के बाद दोनो अधिकारियों पर कस्बा स्थित एक प्राइमरी पाठशाला में बूथों का निरीक्षण किया। इस मौके पर सीओ किठौर आलोक कुमार सिंह, थाना प्रभारी किठौर प्रेमचंद शर्मा, थाना प्रभारी मुंडाली, थाना प्रभारी खरखौदा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें