फाल्गुन की संक्रांति पर आयोजन
मेरठ। सिख समुदाय ने बुधवार को गुरु सिंह सभा थापरनगर में फाल्गुन माह की संक्रांति के अवसर पर मुख्य आयोजन किया गया। सबसे पहले प्रतिपाल सिंह चावला द्वारा अखंड पाठ किया। हजूरी रागी भाई प्रीतम सिंह ने फाल्गुन के महत्व पर प्रकाश डाला। रविंद्र सिंह ने शबद गायन किया। ग्रंथी ज्ञानी चरन प्रीत सिंह ने भी विचार रखे। सभा के उपाध्यक्ष रणजीत सिंह जस्सल ने बताया कि संत रविदास जयंती एवं गुरु हरिराम प्रकाश पर्व 17 से 19 फरवरी तक मनाया जाएगा। रणजीत सिंह नंदा, हरप्रीत सिंह, जसबीर सिंह खालसा आदि मौजूद रहे।