महिलाओं ने मनाया बसंत पंचमी उत्सव
मेरठ। फोरएवर ब्यूटी लेडीज क्लब की तरफ से बेगमबाग में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाएं पहले परिधानों में सज-धजकर पहुंचीं। बसंत पंचमी से संबंधित व्यंजनों का महिलाओं ने स्वाद लिया। बसंत पंचमी थीम पर गाने भी सुनाए गए। कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्षा प्रतिभा कोठारी, शालिनी, आंचल, शिखा, नमिता, बीनू, मोना, साक्षी, अनु और पूजा मौजूद रहीं।