रमाला (बागपत)। असारा गांव में ऑल इंडिया मुस्लिम जाट एसोसिएशन के तत्वावधान में सिकंदर हयात खां की पुण्यतिथि पर मुस्लिम-जाट एकता सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर एसोसिएशन का पुनर्गठन किया, इसमें सर्वसम्मति से डॉ. यूसुफ चौधरी को पुन: अध्यक्ष चुना गया। इसकी अध्यक्षता चौधरी नूर मोहम्मद एडवोकेट ने की। संचालन मास्टर ताहिर ने किया। इसमें मास्टर अकरम, तनवीर अहमद, भूपेंद्र, फारूख चौधरी, कारी मोहम्मद तारीक, गुल बहार चौधरी आदि रहे।