मास्टर यूसुफ के निधन पर शोक व्यक्त किया
मेरठ। लखनऊ कैंट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मास्टर यूसुफ कुरैशी के निधन पर रविवार को ऑल इंडिया जमियतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता डॉ. यूसुफ कुरैशी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि मास्टर यूसुफ एक सुलझे हुए, न्याय प्रिय एवं ईमानदार व्यक्तित्व के स्वामी थे। वह लखनऊ के सुप्रसिद्घ समाज सेवक थे। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जमियतुल कुरैश ने अपना एक मार्गदर्शक खो दिया है।