फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में संध्या ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस पर स्कूल के छात्र-छात्राओं की निबंध, पेंटिंग, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता कराई गई। निबंध प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा संध्या स्वामी ने प्रथम, एनएस पब्लिक स्कूल काठा की छात्रा सुजाता ने द्वितीय, काजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल छात्रा वंशिका मानव व एनएस की छात्रा गायत्री नैन प्रथम, गेटवे इंटरनेशनल स्कूल के छात्र एकलव्य द्वितीय, एनएस पब्लिक स्कूल काठा की छात्रा हंसिका तृतीय पर रही। वाद-विवाद प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्र प्रियांश शर्मा, एनएस पब्लिक स्कूल काठा की छात्रा शिवानी, गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा सलोनी धनकड़ ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्र रितिक धामा प्रथम, एनएस पब्लिक स्कूल काठा के सिंधू द्वितीय और गेटवे इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा गौरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में अमित धामा, कंसल, मनोज कुमार, रंजीत झा ने मेधावी छात्र-छात्राओं को चयनित किया। एसपी ने छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं ट्राफी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें