फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामाजिक कार्य नें सहयोग करें युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तेजस सैनिक एकेडमी में निर्भय युवा संगठन की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया कि संगठन से जुड़ने वाले युवा सामाजिक कार्यों में अपना सहयोग करेंगे। कुरीतियों के प्रति लोगों में जागरूकता लाएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव चौधरी ने कहा कि संगठन का निर्माण केवल सहयोग के लिए किया गया है। इसमें युवाओं को प्राथमिकता दी गई है। निर्भय संगठन कुरीतियों की समाप्ति के लिए कार्य करेगा। युवाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित किया जाएगा। संगठन से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने की अपील की। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सचिन पंवार, उत्तर प्रदेश के महासचिव आर्य चौधरी, सैनिक एकेडमी के संचालक अरुण ढाका, जिलाध्यक्ष अंकित ढाका, उपाध्यक्ष विनोद ढाका, ब्रिजेश चौहान, विकास चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें