कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना
बागपत। पीडब्ल्यूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने लोक निर्माण विभाग दफ्तर के बाहर दूसरे दिन भी धरना जारी रहा। जिला मंत्री बिजेंद्र पाल ने कहा कि उनकी किसी भी मांगों को समाधान नहीं किया जा रहा है। 19 को भी अधिशासी अभियंता दफ्तर नहीं पहुंचे थे और 20 सितंबर को भी नहीं। जिस कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त हो गया। नारेबाजी की। विस्तार रूप देने के लिए कार्यकारिणी से विचार कर निर्णय लिया जाएगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कृष्णपाल और संचालन बिजेंद्र पाल ने किया। ऋषिपाल सिंह, प्रमोद कुमार, रविंद्र सिंह, यशपाल सिंह, जिया उल हक मौजूद रहे।