श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन
मेरठ। श्री खाटू श्याम मंदिर मुल्तान नगर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। एक शाम श्याम के नाम भक्तिमय भजन संध्या का आयोजन किया गया वहीं मनमोहक झांकियों की प्रस्तुति के साथ-साथ मंदिर समिति द्वारा 101 लड्डू गोपाल जी भक्तों को सेवा के लिए दिए गए। कार्यक्रम में तीन भक्तों द्वारा भगवान श्री कृष्ण के विग्रह पर दो-दो लाख रुपये की मालाएं अर्पित की गई। भक्तिमय भजन संध्या का शुभारंभ भाजपा नेता मुकेश सिंघल ने ज्योति प्रचंड कर किया। इसके बाद नीरज शर्मा, मिनाक्षी शर्मा, रवि, विकास सिंघल द्वारा श्रीकृष्ण भक्ति से सराबोर भजनों की प्रस्तुति की जिससे सभी श्रद्घालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर संस्थापक अनिल गोल्डी ने सभी श्रद्घालुओं का आभार व्यक्त किया।