अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। भारत सरकार के 33वें नेत्रदान जागरूकता पखवाड़े के तहत लायंस क्लब ने वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज में पोस्टर, पेंटिंग एवं स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता कराई। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए एसीएमओ डॉ. जितेंद्र वर्मा ने कहा कि 14 लाख लोग कार्निया के इंतजार में अंधता से ग्रस्त है। साल लाख नेत्रदाताओं की आवश्यकता है। उन्होंने लोगों से नेत्रदान करने की अपील की। मुख्य अतिथि रहे लायन डॉ. अरूण मित्तल ने कहा कि छात्र-छात्रा नेत्रदान जागरूकता के लिए दृष्टि दूत बने। आप अपने परिवार एवं संपर्क में आने वाले लोगों को नेत्रदान के लिए जागरूक करें। अंधता निवारण समिति के चेयरमैन लायन अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि 17 विद्यालयों के 441 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। विजेताओं को बाद में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम परिवार के लोगों से नेत्रदान कराने वाले मास्टर राम अवतार, सुशील कुमार जैन, रघुवीर सिंह और प्रताप सिंह को सम्मानित किया। हंसराज गुप्ता, पंकज गुप्ता, दिनेश जैन, डॉ. रामलाल, अनिल गांधी, राकेश सभासद, कौशल त्यागी, प्रेमवती, मनोज मित्तल, निर्मला, सुभाष, डॉ. अल्पना जैन, संजय सैनी, रामकिशोर, डॉ. शिल्पा वर्मा का सहयोग रहा।