जापानी मेहमान ने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा की
बड़ौत (बागपत)। नगर की आजाद नगर कॉलोनी में स्थित समर्थ स्पेशल स्कूल में सोमवार को टोक्यो जापान से आयी विदेशी मेहमान एडीआई जेएजेडी ने मूक बधिर बच्चों के साथ बातचीत की और उन्हें बहुत से खिलौने भेंट किए। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को बताया कि वे पिछले एक माह से भारतीय दौरे पर है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की प्रशंसा की। इस मौके पर अंकुर कुमार, दीपशिखा, शिवम, आकाशदीप, जयभगवान आदि रहे।