बालेराम में राखी बनाओ प्रतियोगिता
मेरठ। बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार से दो दिवसीय राखी मेकिंग प्रतियोगिता हुई। यह जूनियर एवं सीनियर दो वर्गों में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में 250 छात्र और 320 छात्राओं ने भाग लिया। राखी बनाने में छात्र-छात्राओं ने क्राफ्ट की विभिन्न वस्तुओं जैसे रिबन, पेपर, सितारे, बादाम, मोती, बिंदी, गणेशा, ओम स्वास्तिक आदि वस्तुओं का प्रयोग किया। विद्यालय की प्रबंध समिति ने इन राखियों को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और सीमा पर तैनात सैनिकों और अनाथ बच्चों को भेजा। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार शर्मा ने सभी प्रतियोगियों की प्रशंसा की। निर्णायक के रूप में शालिनी रस्तोगी, अनीता शर्मा, सोनू सिन्हा, कार्यक्रम संयोजिका रेखा माथुर और नरेंद्र शर्मा रहे। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मानसी प्रथम, उन्नति द्वितीय और नीरज राजपूत तृतीय रहे। सीनियर वर्ग में शिवानी प्रथम, राज भारद्वाज द्वितीय और नीशिका तृतीय रही।