फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ा गंगानगर टू बिजलीघर

विज्ञापन
विज्ञापन
132 केवी ट्रांसमिशन से जुड़ा गंगानगर टू बिजलीघर
विज्ञापन

मेरठ। आईआईएमटी के निकट स्थापित 33 केवी गंगानगर टू बिजलीघर सोमवार को नवनिर्मित 132 केवी ट्रांसमिशन गंगानगर से जोड़ दिया गया। इससे जुड़े उपभोक्ताओं को अब न केवल होने वाले फाल्ट से छुटकारा मिलेगा बल्कि वोल्टेज भी सही मिलेंगे। बाकी तीन बिजलीघरों को भी जल्द ही इस सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यह जानकारी अधिशासी अभियंता चतुर्थ प्रमोद कुमार सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि गंगानगर क्षेत्र के चार बिजलीघर गंगानगर वन, गंगानगर टू, अम्हैड़ा और अमन विहार को 220 केवी मोदीपुरम ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति होती है। मोदीपुरम से आ रही 33 केवी लाइन करीब 22 किलोमीटर लंबी है जो खेतों के अंदर से आ रही है। लाइन में आए दिन फाल्ट होने से इन्हें ठीक करने में भारी दिक्कत होती है। गंगानगर में 132 केवी सब स्टेशन चालू हो गया है। सोमवार को गंगानगर टू बिजलीघर को इससे जोड़ दिया गया है। बाकी तीनों बिजलीघरों को भी जल्द ही इससे जोड़ा जाएगा। सभी बिजलीघर यहां से जुड़ने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें