सेमीफाइनल में पहुंची टीएन मेमोरियल की टीम
मेरठ। फनगेट क्रिकेट लीग में मंगलवार को दूसरा क्वार्टर फाइनल गांधीबाग मैदान पर टीएन मेमोरियल और कैंट क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीएन मेमोरियल टीम ने 33.3 ओवर में 159 रन बनाए। कप्तान सार्थक ने शानदार पारी खेलते हुए सात चौके व दो छक्कों की मदद से 68 रन और लक्ष्य तनेजा ने 39 रन का स्कोर किया। लक्ष्य का पीछे करने उतरी कैंट क्रिकेट क्लब की टीम 40 ओवर में 159 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। दोनों टीमों का स्कोर एक ही होने पर मैच टाई हो गया। यूपीसीए के नियमों के अनुसार सिक्का उछालकर नतीजा तय किया गया। इसमें टीएन मेमोरियल क्रिकेट क्लब की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आयोजकर्ताओं ने बताया कि बुधवार को चौथा व अंतिम क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।