मेरठ। पीवीवीएनएल में फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ एमडी आशुतोष निरंजन का चाबुक खूब चल रहा है। मंगलवार को उन्होंने खराब गुणवत्ता का ट्रांसफार्मर आपूर्ति करने वाली आपूर्तिकर्ता फर्म मै. ट्रांसमैन इंडिया मेेरठ को डिबार कर दिया। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों विद्युत स्टोर में मारे गए छापे के दौरान ट्रांसफार्मरों के सैंपल लेकर नोएडा स्थित सेंट्रल पावर रिसर्च इंस्टीट्यूट की लैब में भेजे गए थे। रिपोर्ट में ट्रांसफार्मर की गुणवत्ता मानक अनुरूप नहीं मिली। इसके चलते आपूर्तिकर्ता फर्म को डिबार किया गया है। इससे पहले भी कई फर्मों को डिबार किया जा चुका है। डिबार फर्म भविष्य में टेंडर प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकेगी।