रॉल बॉल में तान्या ने जीता रजत पदक
गंगानगर। राजस्थान के सिंगारिया में आयोजित हुई 12वीं जूनियर रॉलबॉल नेशनल प्रतियोगिता में शांति निकेतन विद्यापीठ की छात्रा ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। स्कूल की प्रधानाचार्या विभा गुप्ता ने बताया कि सिंगारिया में यह प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें छात्रा तान्या रस्तोगी ने उप्र टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक पर कब्जा जमाया। नगीन ग्रुप निदेशक विशाल जैन ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की राह मिलती है। प्रधानाचार्या विभा गुप्ता, कोच अंकुर गुप्ता, डॉ. शालिनी त्यागी ने बधाई दी।