फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं की धीमी प्रगति पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। पीवीवीएनएल एमडी आशुतोष निरंजन ने कंपनी में चल रही केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में धीमी गति से कार्य कर रही कार्यदायी संस्थाओं को कड़ी फटकार लगाई। आशुतोष निरंजन शुक्रवार को ऊर्जा भवन में योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने आईपीडीएस और डीडीयूजीजेवाय में धीमी गति से कार्य कर रही संस्थाओं को 30 जून तक कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। एमडी ने कहा जो संस्था निर्धारित समय तक कार्य पूरे नहीं करेगी उन पर पेनाल्टी लगाई जाएगी। मेसर्स विश्वनाथ प्रोजेक्ट हैदराबाद, मैसर्स रिलाइंस इलेक्ट्रिकल्स गाजियाबाद, मैसर्स सालासर टेक्नो दिल्ली, आरपी इंफ्रा गाजियाबाद, मैसर्स शिवा इलेक्ट्रिकल्स नोएडा को उपकेंद्र निर्माण में शिथिलता और ऊर्जीकरण कार्य पूर्ण नहीं करने पर कड़ी फटकार लगाई। इस मौके पर कंपनी के निदेशकों के अलावा कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें